सियासत की बातें (Rashtra Pratham) :- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चारा घोटाला मामले में सिविल कोर्ट पटना के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत ने 23 नवंबर को आरोपित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 28 आरोपियों को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
मंगलवार को न्यायालय में जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, आरके राणा, वेद जूलियस, साधना सिंह, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद सहित मामले के 16 आरोपित पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत तीन आरोपित अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में हाजिर हुए थे। बता दें कि यह मामला भागलपुर के बांका जिला के उपकोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है।