हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बोले

राजनीतिक क्षेत्र में गर्माहट पैदा करने वाले चंडीगढ़ प्रकरण को लेकर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने पहली बार अपनी बात कही है। ऐसी चर्चा उठी थी कि चंडीगढ़ में किसी मंत्री के नजदीकी व्‍यक्ति से कुछ धनराशि मिली है। उसी प्रकरण में बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि यदि एक भी पैसे की हेराफेरी सामने आई तो वह राजनीति से तुरंत संन्यास ले लेंगे। बकौल मंत्री, ‘मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं पिछले 24 वर्षों से राजनीतिक क्षेत्र में हूं और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का पालन कर रहा हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस प्रकार का विषय कहां से आया और मुझे उसके साथ क्यों और किस आधार पर जोड़ा जा रहा है।’