सोनिया बोलीं- ‘कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। आज यहां प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेता यहां पहुंच रहे हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स..कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा है कि ‘कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है’

मल्लिकार्जुन खरगे अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में चारो तरफ नफरत का माहौल। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।

नेताओं के स्वागत के लिए बिछाई गईं फूलों की पंखुड़ियां

कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गई।

अधिवेशन को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा होगी।

प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर
कांग्रेस पार्टी का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।