ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन इस साल यानी 2021 में 9 सितंबर को आयोजित होगा। 13वें शिखर सम्मेलन में भारत इस बार वर्चुअली अध्यक्षता करेगा। इस कार्यक्रम में भारत के अलावा चीन, रूस ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बार बैठक में सभी देशों का फोकस अफगानिस्तान मुद्दे पर हो सकता है क्योंकि इस बार इस देश में तालिबान का शासन लौट आया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए चीन की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनिबन ने ब्रिक्स बैठक में अफगानिस्तान पर चर्चा के व विषय पर बातचीत करते हुए कहा था कि ब्रिक्स उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग का एक अहम मंच है। यह अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक सकारात्मक शक्ति की तरह है।