उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजमगढ़ में सपा सरकार पर अराजकता, गुंडागर्दी और दंगों का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता उसे भूली नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार के सुशासन, विकास और कानून व्यवस्था की सराहना की, साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं व बाढ़ राहत कार्यों पर भी बात की।
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार रही, गुडागंर्दी, अराजकता, के साथ ही खेतों की लूट हुई है। सपा सरकार में व्याप्त अराजकता और दंगों को आज भी प्रदेश की जनता नहीं भूली है। खासकर, जौनपुर और आजमगढ़ के लोग तो अच्छी तरह से जानते हैं कि सपा सरकार में प्लाट, मकान कब्जा करना तो आम बात थी, इसके साथ ही बहू-बेटियों की आबरू भी खतरे में थी।
बुलंदशहर में सपा प्रमुख के कार्यक्रम को रोकने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी क्या करना चाहती है, क्या करना चाहती है। किसी को रोकने -टोकने का सवाल नहीं है। कोई भी कहीं भी आ-जा सकता है। सपा केवल अनर्गल बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करती हैं। भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की जनता के साथ है।