सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसी के चलते आज भाजपा की संसदीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई अन्य बड़े नेता पहुंचे हुए हैं। भाजपा की संसदीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शाम 4 बजे एनडीए की भी अहम बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए सोमवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए खास रणनीति बनाएगी। वहीं, सरकार की तैयारियों के बीच विपक्षी दलों ने भी अपनी तैयारी के लिए कल सुबह 10 बजे एक बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में की जाएगी। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे।