नीट पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी। लगातार हो रहे पेपर लीक को देखते हुए अब प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा बीजेपी के राज में पेपर लीक हमारे देश की एक राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
प्रियंका गांधी ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले पर भाजपा सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा शासन में यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है, जिसने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर एनईईटी घोटाले में 24 लाख छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा, आज देशभर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथियों ने NEET परीक्षा घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।