पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि लोग जाति और धर्म की बात करते है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एकमात्र नेता है जो मानववाद की बात करते है।
उत्तर प्रदेश में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे मथुरा के दिग्गज नेता पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। मथुरा के मांट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ और पत्रकार रजत टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी की है। पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि लोग जाति और धर्म की बात करते है लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एकमात्र नेता है जो मानववाद की बात करते है।