बीएसएफ दायरा बढ़ाने के मुद्दे में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पंजाब सरकार पर निशाना

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज्‍य की चरणजीत सिंह सरकार पर निशाना साधा है। मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का दायरा बढ़ाने को मामले में चन्नी सरकार पर सवाल उठाया है। मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के इस कदम को सुप्रीम कोर्ट में अब तक चुनौती क्‍यों नहीं दी है। बता द‍ें कि पंजाब में इस मामले पर खूूब सियासत गर्माई हुई है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार सुबह एक ट्वीट कर बार्डर एरिया में बीएसएफ की जांच का दायरा  बढ़ाए जाने के मामले में पंजाब सरकार के रुख पर सवाल उठाया। मनीष तिवारी ने ट्वीट में लिखा है कि बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाए जाने को करीब एक माह हो गया है और अब केंद्र सरकार ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है।  ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा अब तक केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्‍यों नहीं दी है।