बिहार में छठे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना में गांव की सरकार में जनता ने नए चेहरों पर ज्यादा भोरास जताया है। लखीसराय में काउंटिंग के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मुखिया समर्थकों के हंगामे के बाद यहां पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं नवादा में मतगणना के दौरान भोजन नहीं मिलने की वजह से कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शेखपुरा की ओनामा पंचायत में मुखिया का चुनाव परिणाम लाटरी से निकला गया, जिसमें निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु कुमार को विजयी रहे।