जयललिता की करीबी शशिकला आगामी 27 जनवरी को जेल से बाहर आने वाली थीं। लेकिन उनकी रिहाई से पहले एक बड़ी खबर सामने आई। वीके शशिकला की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें शहर के विक्टोरिया अस्पताल के कोविड-19 निर्दिष्ट केंद्र में भर्ती हैं। शशिकला की हालत स्थिर बताई जा रही है। भले ही शशिकला अभी अस्पताल में हैं लेकिन उनकी रिहाई की तारीख के नजदीक आते ही राज्य की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी ने बीते दिनों गृह मंत्री अमित शाह से मिले और फिर नरेंद्र मोदी से भी। वैसे तो चेन्नई में जयललिता मेमोरियल और अन्य योजनाओं के उद्धाटन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने की बात पलानीस्वामी की तरफ से की गई। लेकिन पीएम मोदी और गृह मंत्री से पलानीसामी की मुलाकात को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।