हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में 60.67 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन और कई पेयजल योजनाओं के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा कैहला, टिकरी और डकाला से कुंडा तक सड़क निर्माण की तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ ग्रामीण इलाकों में पेयजल सुविधाओं का विस्तार होगा। सड़क निर्माण और उन्नयन पर भी काम किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही सुगम बनाने में मदद मिलेगी।