केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह पर लगे दुर्व्यवहार के आरोपों पर सख्त रुख अपनाया है।
बिहार सरकार में मंत्री और महुआ से विधायक संजय कुमार सिंह पर महिला कर्मचारी से कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगने के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है।
इस पूरे घटनाक्रम पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया के सवालों पर जवाब दिया है। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के विषय पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।