केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे वाराणसी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ किया। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा की भी मौजूदगी रही। अमित शाह के बनारस आगमन से पहले ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आ गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीएचयू गेट के सामने स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे जहां पर पार्टी कार्यकर्ताऔर और पदाधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे।