केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) में बढ़ोतरी की है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को 2022-23 के लिए रबी मार्केटिंग सीजन (RMS) के लिए रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। सरकार ने गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और सूरजमुखी की सरकारी खरीद की कीमतों में इजाफा किया है। गेहूं की MSP 1975 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2015 रुपए कर दी गई है।