संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस को टीएमसी ने एक और झटका दिया है। दरअसल, इस सत्र से पहले विपक्ष की रणनीति तय करने के मकसद से कांग्रेस ने सभी विपक्षी पार्टियों की एक बैठक बुलाई थी, जिससे तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर कांग्रेस को झटका देने का काम किया है। कांग्रेस की इस बैठक से पहले ही टीएमसी नेता सुदीप बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इसमें शामिल नहीं होने वाली है।