ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका

झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट मामले में जवाब दाखिल करने में देरी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पक्ष पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 2 नवंबर को निर्धारित की है।

 झारखंड हाई कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के विवाद से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने में देरी और समय की मांग पर नाराजगी जताते हुए प्रतिवादी पक्ष पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

साथ ही, अदालत ने मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 2 नवंबर के लिए निर्धारित की है। जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने तत्कालीन ईडी के अधिकारी कपिल राज व अन्य पर केस किया था। इसके खिलाफ ईडी अधिकारी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है।