क्‍या गुजरे जमाने के कानूनों से होगा कृषि क्षेत्र का भला ?

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- एग्रीकल्चर सेक्टर की मौजूदा चुनौतियां पहली हरित क्रांति के जमाने की चुनौतियों और मुश्किलों से बिल्कुल विपरीत और अलग हैं। यही वजह है कि हमारे पास इस क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए न तो पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर और न कानून हैं।

इसलिए गुजरे जमाने के नियम कानूनों में आमूल-चूल बदलाव की सख्त जरूरत है। बीती सदी के सातवें और आठवें दशक में खाद्यान्न की घरेलू कमी को पूरा करने के लिए कई तरह की वित्तीय मदद दी गई और उसके अनुरूप कानून बनाए गए।