देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों के मौसम की बात करें तो दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के हालात बने हुए हैं। बारिश के चलते तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी हुए रेड अलर्ट के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को जमकर बारिश हुई और अभी भी होने के आसार हैं।।