दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, पहाडों में भी बर्फबारी का अलर्ट

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी।

इसी के चलते 1  से 2 दिसंबर की रात तक गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के विज्ञानी आरके जेनामणि ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है और कुल मिलाकर इस दौरान मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।