अंतरराष्ट्रीय संबंधों के नए दौर में प्रवेश कर रही दुनिया – विदेश मंत्री

 खबरें देश की (Rashtra Pratham) :-  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि दुनिया अंतरराष्ट्रीय संबंधों के नए चरण में प्रवेश कर रही है। मौजूदा वक्‍त में यदि हम वैश्विक दबदबे के लिहाज से देखें तो अमेरिका एक मजबूत शक्ति के रूप में स्पष्ट रूप से संघर्ष कर रहा है। आने वाले नए दौर में चीन के फिर से उभरने का प्रभाव प्रमुख वैश्विक ताकतों की तुलना में अधिक महसूस किया जाएगा। विदेश मंत्री जेजी क्रॉफर्ड ओरेशन 2021 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले वक्‍त में कोई दो राय नहीं कि इंडो-पैसिफिक अंतरराष्‍ट्रीय कूटनीति के मूल में होगा।

उल्‍लेखनीय है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कोपनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेते फ्रेडेरिक्सेन से मुलाकात की थी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत, अफगानिस्तान और यूरोपीय संघ जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और यूरोपीय संघ के साथ भारत के सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज से तीन यूरोपीय देशों स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क का दौरा किया। अपने दौरे के अंतिम चरण में जयशंकर डेनमार्क पहुंचे हैं।