प्रधानमंत्री पहुंचे महापरिनिर्वाण मंदिर, 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से दान किया चीवर

खबरें देश की (Rashtra Pratham): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात दी। 589 एकड़ में 260 करोड़ की लागत से बने इस हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक हवाई अड्डा वाला प्रदेश बन गया है। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा और सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट भी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और भिक्षुओं को चीवर दान किया।महापरिनिर्वाण मंदिर में ‘अभिधम्म दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री किरण किरण रिजिजू ने कहा कि एक बौद्ध और भारतीय होने के नाते मैं हमेशा यही सोचता था कि जिस धरा ने बुद्ध भगवान को पूरी दुनिया को दिया है, इस पवित्र धरती कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट कब मिलेगा? और वो सपना आज पूरा हुआ है।अभिधम्म दिवस पर प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए। उन्होंने गुजरात और वडनगर से जुड़े बौद्ध अवशेष देखा।

उत्खनन का कार्य 1953 मे शुरू हुआ था। महापरिनिर्वाण परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित किया। बौद्ध भिक्षु भदंत एबी ज्ञानेश्वर ने पीएम, सीएम और राज्यपाल को चीवर प्रसाद में दिया। पीएम मोदी ने 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से चीवर दान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। उड़ान योजना के तहत बीते कुछ वर्षों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है।