मुंडका फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

खबरें देश की (Rashtra Pratham): मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में सोमवार रात को दरवाजे के कब्जे बनाने की फैक्ट्री में आग लगगई। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के सेकेंड फ्लोर पर सवा नौ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग कब्जे बनाने वाली मशीन में लगी थी। हालांकि समय रहते फैक्ट्री में मौजूद लोग बाहर निकलनेमें कामयाब हो गए। खबर लिखे जाने तक इमारत में कूलिंग प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।