दिल्ली के राजपथ पर रिहर्सल कर रहे सुरक्षा बल

खबरें देश की (Rashtra pratham): दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेजी से हो रही है. हमारे सुरक्षा बलों ने राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल करना शुरू कर दिया है।

रिहर्सल के कारण दिल्ली के कुछ रास्त बाधित रहेंगे. कल से शुरू हुई रिहर्सल के कारण दिल्ली के राजपथ से रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड और सी-हैक्सागन पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। परेड विजय चौक से इंडिया गेट तक होगी। ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि लोग परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करें।