PM मोदी का बड़ा ऐलान

खबरें देश की (Rashtra Pratham): देश में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 80 लाख के पार पहुंच चुकी है और चुनावों की तरफ बढ़ते हुए राज्यों ने मुफ्त में ‘कोरोना वैक्सीन’ लगाने का वादा किया है। ऐसे में भारत सरकार का कोरोना वैक्सीन को लेकर रुख क्या है ? तो आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि जब भारत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी तो हर एक नागरिक को दी जाएगी, कोई भी इससे पीछे नहीं छूटेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सरकार द्वारा समय पर लिए गए फैसलों और लोगों की मदद से काफी लोगों की जान बच पाई हैं। लॉकडाउन को लागू करने और फिर अनलॉक की तरफ जाने की प्रक्रिया का समय पूरी तरह से सही था। वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जब भारत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी तो हर एक नागरिक को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोई भी इससे पीछे नहीं छूटेगा। हां, इतना जरूर है कि शुरुआत में कोरोना के खतरे के सबसे करीब मौजूद लोगों को वैक्सीन के अभियान से जोड़ा जाएगा।