खबरें देश की ( Rashtra Pratham): नई दिल्ली। दिल्ली स्थित बिहार भवन में बिहार सरकार से संबंधित प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक उन्नत वेबसाइट संस्करण लॉन्च किया गया। स्थानिक आयुक्त पलका साहनी (भा.प्र.से) ने नई वेबसाइट www.biharbhawan.gov.in का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट में एक ही जगह पर सभी प्रासंगिक सूचना उपलब्ध है।
इसमें ‘बिहार लोक सेवाओं का अधिकार’ (RTPS) शामिल है जिसकी मदद से बिहार के निवासी विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही यह वेबसाइट बिहार भवन और बिहार निवास में ठहरने वाले आगंतुकों के लिए ‘ऑनलाइन कक्ष आरक्षण ’की सुविधा भी प्रदान करती है। इस वेबसाइट के माध्यम से कला एवं संस्कृति, खेल और मनोरंजन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।