क्रुज ड्रग्‍स मामले में लगातार जुड़़ते जा रहे नए नाम

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- क्रुज ड्रग्‍स मामला सियासी तौर पर अब एक नया मोड़ ले चुका है। महाराष्‍ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस मामले को पहले आर्यन खान को जबरन फंसाने के आरोप से शुरू किया था। लेकिन अब इस मामले में उन्‍होंने कई नए तथ्‍यों को भी शामिल कर लिया है। नवाब मलिक के आरोपों में लगातार कई नाम जुड़ते जा रहे हैं। वहीं जिनपर नवाब ने आरोप लगाए हैं वो भी पलटवार कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नवाब के निशाने पर हैं। उन्‍होंने फडणवीस पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।