NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने पोस्ट कीं शादी की तस्वीरें

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- आर्यन ख़ान से जुड़े क्रूज़ ड्रग्स केस में ज़बरदस्त ट्विस्ट आया है। इस केस की जांच का नेतृत्व कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं, उन पर निजी हमले भी किये जा रहे हैं। सोमवार को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के धर्म को लेकर सवाल उठाये, जिनका समीर ने एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिए जवाब दिया। वहीं, उनकी पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करके दोनों को जन्मजात हिंदू बताया। समीर वानखेड़े की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया कि उनके पिता ज्ञानदेव कचरूजी महाराज पुणे के स्टेट एक्साइज़ डिपार्टमेंट से 30 जून 2007 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता हिंदू हैं और उनकी मां स्वर्गीय ज़हीदा मुस्लिम थीं।

समीर वानखेड़े ने आगे बताया कि 2006 में स्पेशल मैरेज एक्टर 1954 के तहत उन्होंने डॉ. शबाना कुरैशी से शादी की थी और 2016 में उनका तलाक़ हो गया था। 2017 में उन्होंने क्रांति दीनानाथ रेडकर से शादी की थी। समीर वानखेड़े ने सोशल मीडिया के ज़रिए लगाये गये आरोपों को उनके परिवार की निजता पर हमला और मान-हानि करने वाला करार दिया।आर्यन ख़ान से जुड़े क्रूज़ ड्रग्स केस में ज़बरदस्त ट्विस्ट आया है। इस केस की जांच का नेतृत्व कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं, उन पर निजी हमले भी किये जा रहे हैं। सोमवार को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के धर्म को लेकर सवाल उठाये, जिनका समीर ने एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिए जवाब दिया। वहीं, उनकी पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करके दोनों को जन्मजात हिंदू बताया।

समीर वानखेड़े की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया कि उनके पिता ज्ञानदेव कचरूजी महाराज पुणे के स्टेट एक्साइज़ डिपार्टमेंट से 30 जून 2007 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता हिंदू हैं और उनकी मां स्वर्गीय ज़हीदा मुस्लिम थीं। समीर वानखेड़े ने आगे बताया कि 2006 में स्पेशल मैरेज एक्टर 1954 के तहत उन्होंने डॉ. शबाना कुरैशी से शादी की थी और 2016 में उनका तलाक़ हो गया था। 2017 में उन्होंने क्रांति दीनानाथ रेडकर से शादी की थी। समीर वानखेड़े ने सोशल मीडिया के ज़रिए लगाये गये आरोपों को उनके परिवार की निजता पर हमला और मान-हानि करने वाला करार दिया।इसके बाद क्रांति ने ट्विटर पर समीर के साथ अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ क्रांति ने कमोबेश वही बातें दोहराईं, जो समीर ने प्रेस रिलीज़ में कही थीं। क्रांति ने लिखा- मैं और मेरे पति समीर जन्मजात हिंदू हैं। हमने कभी धर्म नहीं बदला।

हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। समीर के पिता भी हिंदू थे और मां मुस्लिम थीं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर की पूर्व शादी स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत हुई थी। 2016 में तलाक हो चुका है। हमारी शादी 2017 में हिंदू मैरेज एक्ट से हुई थी।इससे पहले एक्ट्रेस और उद्यमी क्रांति ने एक प्रेरक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि सत्य की ही जीत होती है। उन्होंने लिखा- जब आप लहरों के विपरीत तैरते हो, यह आपको डुबो सकती है, लेकिन सर्वशक्तिमान आपके साथ है तो दुनिया की कोई लहर इतनी बड़ी नहीं कि आपको डुबो सके। क्योंकि, सच वही जानता हैं। सत्यमेव जयते।