खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- तिरुमाला घाट रोड पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। भूस्खलन के कारण घाट रोड को बंद करना पड़ा है। प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। इस करण वेंकटेश्वर मंदिर के रास्ते में भक्तों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा है।
मंदिर जा रहे कई वाहन फंस गए हैं। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि सड़कों को साफ करने का काम जारी है और जल्द एक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।