खबरें देश की (Rashtra Pratham):- नोएडा। राजस्थान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर शुक्रवार हुए कथित हमले से आक्रोशित संगठन के दर्जनों नेताओं ने शुक्रवार रात को चिल्ला बॉर्डर पर जाम लगा दिया।पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा से दिल्ली वाले रास्ते को जाम करके, भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने करीब 3 घंटे तक विरोध जताया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद किसान नेताओं ने जाम खोला।