खबरें देश की (Rashtra Pratham): राजधानी दिल्ली के लोगों को अगले छह दिन गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। बारिश नहीं होने और धूप खिलने के चलते तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। बुधवार के दिन भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिन चढऩे के साथ ही धूप तीखी हो गई। हालांकि, दिन में हल्के बादलों की आवाजाही भी लगी रही।
दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।वहीं, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। यहां पर नमी का स्तर 90 से 55 फीसदी तक रहा।
इसके चलते लोगों को ज्यादा उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों के बीच अच्छी बरसात की उम्मीद कम है। हालांकि, हल्के बादलों की आसमान में आवाजाही लगी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।