खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक दंगों को लेकर महाराष्ट्र में तनाव की स्थिति है। इसे लेकर शनिवार को अमरावती, नांदेड और मालेगांव में हिंसा भड़क गई थी। स्थिति को काबू करने के लिए अमरावती में चार दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि चार दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं ताकि अफवाहें ना फैलें।