कोरोना की वजह से पहले से ही रद्द ट्रेनें अब घने कोहरे और खराब मौसम से रद्द की जा रही है। यही वजह है कि कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई।
ऐसे में रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह बताते है कि घने कोहरे और खराब मौसम में यात्रियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।