रामपुर में कई इलाकों में बाढ़ ने पहुंचाई राहत

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- रामपुर में पिछले माह आई बाढ़ ने नदी किनारे बसे गांवों में भारी तबाही मचाई। घरों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। खेतों में फसलें बर्बाद हो गई। कई दिन तक लोगों ने बाढ़ का कहर झेला। लेकिन, इस बाढ़ से फायदा भी हुआ। नदी के आसपास के इलाकों में जलस्तर तेजी से ऊपर आ गया है, जहां पहले 30 फिट पर था, अब वहां मात्र 15 फिट पर आ गया है। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में भी फायदा हो रहा है। पंपिंग सेट ज्यादा पानी निकाल रहे हैं।