खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- अपने राजनीतिक दांव से विरोधियों को चित करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर बुरा हाल है। गाजीपुर बार्डर पर अस्थाई तौर पर बनाए गए अखाड़े में होने वाली कबड्डी में राकेश टिकैत हर बार बुजुर्ग किसानों से मात खा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस अखाड़े में तकरीबन हर दिन शाम को होने वाली कबड्डी में कई बार बुजुर्ग किसानों ने किसान नेता राकेश टिकैत को भी चित कर दिया है।
वहीं राकेश टिकैत का कहना है कि बुजुर्गों से हार कोई हार होती है, यह तो आशीर्वाद की तरह है। गौरतलब है कि गाजीपुर बार्डर पर बने अस्थाई अखाड़े में प्रत्येक शाम को कबड्डी आयोजित होती है, जिसमें बड़ी संख्या में कबड्डी के खेल में बुजुर्ग किसान भी हिस्सा लेते हैं। इस दौरान बुजुर्ग किसानों के दांव से राकेश टिकैत की टीम चित हो जाती है।