निजी स्कूलों में EWS कोटे से नर्सरी दाखिला का दोबारा मौका

 खबरें देश की (Rashtra Pratham): राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं की निम्न आय वर्ग ( ईडब्लूएस) कोटे से आरक्षित सीटों में दाखिला का दोबारा अवसर है। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिला के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटें ईडब्लूएस कोटे के बच्चों के लिए आरक्षित है।

इन सीटों में दाखिला के लिए शिक्षा निदेशालय केंद्रीकृत आवेदन आमंत्रित करता है। पहली आवेदन प्रक्रिया जनवरी महीने में शुरू की थी, जिसके बाद 24 नवम्बर से दूसरी आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर 30 नवम्बर तक आवेदन किया जा सकेगा। 

राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं की 40 हजार से अधिक सीटें ईडब्लूएस कोटे के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों को भरने के लिए निदेशालय पूर्व में दो ड्रा के बाद दाखिला दे चुका है, जबकि इसके बाद बची हुई सीटों के लिए निदेशालय ने फिर से आवेदन आमंत्रित किये हैं। जिसके आधार पर दाखिला के लिए निदेशालय 2 दिसंबर को ड्रा का आयोजन करेगा