खबरें देश की (Rashtra Pratham): वायु प्रदूषण के कारण आसमान में छाई घनी धुंध के चलते दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है, वहीं अधिकतर जगहों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जानकारी के अनुसार, प्रदूषण और धुंध के कारण ‘जहरीली’ हुई हवा ने दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को बेहाल कर दिया है।

इस हवा में सांस लेना भी अब लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बनता जा रहा है।दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को छाई घनी धुंध के के कारण के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी में काफी कमी देखने को मिली। साथ ही वायुमंडल में प्रदूषकों के बढ़ने के कारण बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं। दमघोंटू धुंध और प्रदूषण के कारण मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को भी भारी आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।