क्रिकेट सबका गेम है और सब इसके दीवाने हैं

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- भारतीय जब कभी भी मैदान पर उतरती है तो वो फैंस के लिए त्योहार जैसा ही होता है। त्योहारों में उत्साह देखते ही बनता है और चारो तरफ रौनक ही रौनक दिखाई देती है। यह साल कुछ अलग ही है, जहां त्योहारों की रौनक के साथ टी-20 वर्ल्ड कप का क्रेज भी है। फेस्टिव सीजन खत्म हो जाएगा, लेकिन क्रिकेट का बुखार आगे भी जारी रहेगा। इसलिए अपने उत्साह के स्तर को कम न होने दें।भारत में क्रिकेट एक त्योहार की तरह है और जब वर्ल्ड कप या चैंपियनशिप शुरू होता है, तो लोग इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। इसकी तैयारी भी बहुत पहले शुरू हो जाती है, जहां दोस्त और फैमिली मैंबर्स इकट्ठे होते हैं और साथ बैठकर पूरे मैच का आनंद लेते हैं।

मैच के दौरान एक-एक बॉल पर अपनी एक्सपर्ट राय देना हर किसी को पसंद है। मैच का उत्साह और बढ़ जाता है जब मैच रोचक रूप ले लेता है।समाने टी20 वर्ल्ड कप का महाकुंभ है और चारो तरफ क्रिकेट की बात हो रही है, ऐसे समय में हमारे मन में क्रिकेट को लेकर कई सारे विचार आते हैं, जिसे हम जाहिर करना चाहते हैं। वैसे आप क्रिकेट के दीवानेपन को और भी मजे से Koo ऐप पर जाहिर कर सकते हैं। अभिनेत्री सोनल चौहान क्रिकेट की फैन हैं और उन्होंने क्रिकेट से संबंधित अपने विचारों और अनुभवों को Koo पर जाहिर करने का निर्णय लिया है। इसलिए आपके मन में भी कोई विचार आ रहा है, तो आप स्वतंत्र होकर उसे यहां जाहिर कर सकते हैं।