दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी

खबरें देश की (Rashtra Pratham): दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में रविवार की सुबह दस सालों में सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुठ दिन और शीतलहर से राहत नहीं है।

दिन में धूम खिलने से लोगों को ठिठुरन से तो निजात मिली पर सुबह अब भी सर्द रह रही है। दिल्ली में पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान गिर रहा है जबकि अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुग्राम में रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 10 साल में सबसे कम है। फरीदाबाद में भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा।