CM केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

 खबरें देश की (Rashtra Pratham):-  तिरंगे के अपमान के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एलजी और सीएम केजरीवाल को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में तिरंगे के अपमान पर आपत्ति जताई गई है। आरोप ये है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है, जिसमें लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। धव्ज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहिता में उल्लेखित भाग 1 के 1.3 मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।