BSF ने भारत-पाक सीमा पर पांच घुसपैठियों को किया ढेर

खबरें देश की (Rashtra Pratham): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब मेंशनिवार की सुबह भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच घुसपैठियों को मार गिराया, एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बल के जवानों ने पंजाब के तरन तारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी।

उन्होंने बताया कि संदिग्धों से रुकने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने बीएसएफ के जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसमें पांच घुसपैठिए मारे गए। बीएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटनासुबह करीब 4:45 बजे हुई। क्षेत्र में तलाश अभियान चल रहा है।