छठ पूजा मनाने पर प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का प्रयोग करना पड़ा, जिससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है। उन्हें सफदरजंग ट्रामा अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।बता  दें कि कोरोना संक्रमण का हवाला देकर दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। भाजपा और छठ पूजा आयोजन समितियां इस फैसले का विरोध कर रही हैं।

तिवारी इसे लेकर पूरी दिल्ली में छठ रथयात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।दोपहर के समय प्रदर्शनकारी चंदगी राम अखाड़े पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थें। प्रदर्शनकारी उसे तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे मनोज तिवारी व कई अन्य कार्यकर्ता गिर गए, जिससे उन्हें चोट आई है। उन सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उससे पहले उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाया गया है। हरहाल में पूजा का आयोजन किया जा