केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- इस साल असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य नहीं होगा. केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ये फैसला किया है. बता दें कि, यूजीसी ने साल 2018 में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य किया था. यूजीसी ने पीएचडी कम्प्लीट करने के लिए  कैंडिडेट्स को तीन साल का समय दिया था.

साथ ही यूजीसी ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को 2021-22 के एकैडमिक सेशन से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए इस मानदंड को लागू करने के निर्देश दिए थे. हालांकि पिछले साल से कोविड महामारी के चलते कई कैंडिडेट अब तक अपनी पीएचडी कम्प्लीट नहीं कर पाए हैं. जिसकी वजह से इन्होंने केंद्र सरकार से इस साल इन नियमों में राहत देने की अपील की थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसीएशन (DUTA) ने 15 सितंबर को यूजीसी के अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को उठाया था.