खबरें देश की (Rashtra Pratham) :- फिल्म अभिनेता शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को अब कुछ दिन और मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ेगा। आज मुंबई के सेशंस कोर्ट में आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया है। अब शाह रुख खान के वकील आर्यन की ज़मानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की है।