दिल्ली (DiD News): दक्षिणी दिल्ली के गौतम नगर इलाके में दो महिला डॉक्टरों पर कथित हमले से संबंधित घटना के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल ठाकुर ने कहा कि 42 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को 8 अप्रैल की देर रात के गिरफ्तार किया गया।
घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर सफदरजंग अस्पताल की दो महिला रेजिडेंट डॉक्टरों पर कोविड-19 महामारी को फैलाने का आरोप लगाते हुए उनपर हमला कर दिया। सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने न्यूज आईएएनएस ने कहा कि दोनों डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में तैनात हैं। रात के लगभग 9 बजे, जब वे सब्जियां खरीद रही थीं, तो एक व्यक्ति ने उन्हें कहा कि वह कोरोनो वायरस फैला रही हैं और उन्हें यहां से हट जाना चाहिए।