प्रियंका चोपड़ा ने बताया, पिता की मौत के बाद भगवान से उठ गया था विश्वास

मनोरंजन जगत(RASHTRAPRATHAM) :  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अकसर विवादों में घिरी रहती हैं। फिर चाहे मेट गाला में उनकी ड्रेस की वजह से हो या फिर महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियां। व्हाइट टाइगर स्टार पर आरोप लगते रहते हैं कि वह सुर्खियों को हथियाने के लिए कुछ ऐसा कहती रहती हैं। इस बार, टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey )के साथ उनके इंटरव्यू की कुछ क्लिप वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)से पहले ओपरा विनफ्रे का मेगन मार्कले और प्रिंस हैरी के साथ आखिरी साक्षात्कार दुनिया भर में वायरल हुआ। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इस इंटरव्यू में कई विवादों पर बात करते हुए अपना पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में भी कई खुलासे किए। हाल ही में उनकी किताब भी पब्लिश हुई हैं, जिसके बारे में भी प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे से बात की।