खबरें देश की ( RASHTRAPRATHAM) : तेलंगाना के कई जिलों में मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है। राजधानी हैदराबाद में बीते 24 घंटे में यहां 20 सेमी बारिश हुई। इसके बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया। कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। शहर के बंडलगुडा इलाके में एक घर पर पत्थर गिरने से 2 महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। लोगों की मदद के लिए पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, ओडिशा में भी भारी बारिश हुई है। यहां के गजपति में 12 गांवों के 500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।