खबरें देश की (Rashtra Pratham) पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन के एक शोरूम में भीषण आग लग गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से हुए नुकसान और आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक बजकर 36 मिनट पर आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 25 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।