सरकारी दफ्तरों में इस तारीख से खत्‍म हो रही हैं कई तरह की रियायतें

Covid Mahamari के कारण Attendence दर्ज कराने से लेकर दूसरी सुविधाओं को अब खत्‍म किया जा रहा है। सरकार एक-एक कर हर Covid रियायत को उठा रही है। इसमें अब 8 नवंबर से उपस्थिति दर्ज कराना भी शामिल हो गया है। अब तक WhatsApp Group या दूसरे तरीकों से उपस्थिति दर्ज हो रही थी लेकिन अब 8 नवंबर से सरकारी दफ्तरों में Biometric Attendance दर्ज होगी।

भारत सरकार में डिप्‍टी सेक्रेटरी उमेश कुमार भाटिया के मुताबिक Covid को देखते हुए दफ्तरों में कम संख्‍या में कर्मचारियों को बुलाने और काम के घंटे कम करने जैसी रियायतें पहले ही खत्‍म कर दी गई थीं। अब उपस्थिति को लेकर भी सख्‍ती बरती जाएगी। 8 नवंबर से हर कर्मचारी को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। दफ्तर आने पर वे खुद ही यह काम करेंगे।