विदेशी नंबर से कॉल करके नाबालिग से मांगी 15 लाख की रंगदारी

सफीदों के गीता कॉलोनी में एक नाबालिग से विदेशी नंबर से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच टीमें गठित की हैं और साइबर क्राइम यूनिट मामले की पड़ताल कर रही है।

शहर के वार्ड 11 की गीता कॉलोनी में एक नाबालिग को विदेशी नंबर से कॉल कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के लिए कई टीमों का गठन कर दिया।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। साइबर क्राइम टीम विदेशी नंबर की लोकेशन और काल स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

डीएसपी गौरव शर्मा, शहर थाना प्रभारी राजकुमार राणा, सीआइए टीम और साइबर क्राइम यूनिट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर पहलू को समझने का प्रयास किया और संभावित सुराग जुटाने की कोशिश की। पुलिस ने घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।